जबलपुर में घर छोड़ने के बहाने महिला से रेप:प्लॉट सौदे के दौरान हुई पहचान; कार में बैठाकर की ज्यादती, आरोपी को जेल भेजा

जबलपुर की नुनसर पुलिस ने सोमवार को 47 वर्षीय सुरेंद्र सिंह ठाकुर को एक महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महिला को प्लॉट बेचने के नाम पर पहले 30 हजार रुपए एडवांस दिए थे, लेकिन बाद में महिला ने प्लॉट न बेचने का फैसला किया। इसके बाद सुरेंद्र पैसे वापस मांगकर दबाव बनाने लगा। रविवार शाम महिला जबलपुर से अपने गांव लौट रही थी, तभी अंध-मूक बाइपास पर आरोपी मिला। उसने महिला को घर छोड़ने की बात कही। महिला उसके साथ कार में बैठ गई, लेकिन आरोपी उसे सर्विस रोड की ओर ले गया और वहीं जबरन दुष्कर्म किया। वारदात के बाद वह महिला को नुनसर गांव के पास छोड़कर भाग गया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन महिला ने नुनसर पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। चौकी प्रभारी विपिन और टीम तुरंत आरोपी की तलाश में लग गए और सुरेंद्र सिंह को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब वह पाटन से दमोह भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस जांच में पता चला कि महिला के पति का करीब 5 साल पहले निधन हो गया था। गांव में 700 वर्गफीट का प्लॉट है, जिसे बेचने की बात पर दोनों के बीच लेनदेन हुआ था। छह महीने पहले आरोपी ने एडवांस दिया था, लेकिन सौदा नहीं होने पर वह पैसे वापस मांग रहा था। एएसपी अंजना तिवारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी की कार भी जब्त कर ली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *