अमृतसर के लोहगढ़ में मामूली झगड़े से शुरू हुई फायरिंग:Video, आरोपी ने पिस्टल से हमला किया, पुलिस ने जांच शुरू की

अमृतसर के लोहगढ़ क्षेत्र में सोमवार शाम को एक फायरिंग की घटना ने लोगों में दहशत पैदा कर दी। जानकारी के अनुसार यह विवाद एक मामूली झगड़े से शुरू हुआ था, लेकिन आरोपी युवक गुस्से में पिस्टल निकालकर फायरिंग करने लगा। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी पिस्टल लहराता हुआ दिखाई दे रहा हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, पीड़ित युवक मंदिर के बाहर खड़ा था, तभी आरोपी युवक उसके पास आया और उसे घूरकर देखने का आरोप लगाते हुए धमकाने लगा। आरोपी ने उसे देख लेन की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित युवक डर के कारण घर लौट गया। थोड़ी देर बाद आरोपी अपने साथियों के साथ पीड़ित के घर के बाहर पहुंचे और उस पर फायरिंग शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज जब्त इस दौरान जब एक अन्य युवक ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसकी ओर भी पिस्टल तान दी। हालांकि गोली सही निशाने पर नहीं लगी और बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस, एक खाली खोल और सीसीटीवी फुटेज जब्त किया है। अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फुटेज और गवाहों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को देखते ही तुरंत सूचना दें। पुलिस का कहना है कि इस प्रकार की घटनाओं में किसी भी तरह की अनदेखी नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *