नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पाली है। यहां तेज रफ्तार जीप का पहिया निकल गया और जीप बेकाबू होकर खाई में गिर गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. तेज रफ्तार जीप का पहिया निकला, 3 की मौत
पाली में पहिया निकलने से जीप बेकाबू होकर खाई में गिर गई। हादसे में 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 घायल हो गए। 12 गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। जीप में सवार सभी लोग शोकसभा में शामिल होने जा रहे थे। पूरी खबर पढ़ें 2. आसाराम की जमानत के खिलाफ SC पहुंची पीड़िता
नाबालिग से रेप के दोषी आसाराम को राजस्थान और गुजरात हाईकोर्ट से स्वास्थ्य कारणों से मिली 6 महीने की अंतरिम जमानत को पीड़िता ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। पीड़िता ने गुहार लगाई है कि आसाराम की जमानत तुरंत रद्द की जाए, क्योंकि उसका बाहर रहना केस और सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है। पूरी खबर पढ़ें 3. इयरफोन में नहीं सुनी ट्रेन की आवाज, युवक-युवती की मौत
सीकर में इयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पार रहे युवक-युवती मालगाड़ी की चपेट में आ गए। टक्कर से युवक का सिर धड़ से अलग हो गया, जबकि युवती के सिर में गंभीर चोट लगी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर युवक-युवती के परिजन हॉस्पिटल पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें 4. पोस्टर पर MLA की फोटो नहीं थी, कार्यकर्ताओं का हंगामा
अजमेर में शिलान्यास कार्यक्रम में मंच पर लगे पोस्टर पर विधायक अनीता भदेल की फोटो नहीं होने पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। विधायक ने उपायुक्त से कहा- क्या हम प्रोटोकॉल में नहीं? हम चले जाते हैं, मंत्रीजी से करवा लो प्रोग्राम। इसके बाद भदेल ने मंत्री के सामने अपनी पीड़ा व्यक्त की। पूरी खबर पढ़ें 5. जयपुर में सड़कों पर उतरे जज, स्कूल वाहन किए चेक
जयपुर शहर में सोमवार सुबह 7 बजे मोबाइल मजिस्ट्रेट, आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस की टीम के साथ जज सड़कों पर उतरे। उन्होंने शहर के कई स्कूलों में बच्चों को लेकर आने वाली बस, वैन और ऑटो रिक्शा की जांच की। इस दौरान नियमों की पालना नहीं करने वाले ड्राइवरों के चालान काटे। कई वाहन जब्त भी किए गए। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. BSF के ASI को रोडवेज बस ने कुचला, मौत
झुंझुनूं में BSF के ASI को रोडवेज बस ने कुचल दिया। BSF जवान टोल प्लाजा पर आई ब्यावर डिपो की बस में दौड़ते हुए चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान टोल के पिलर से टकराकर नीचे गए। बस का टायर ऊपर से निकलने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें 7. किरोड़ी मीणा ने महिला के हाथ पर लिखा आश्वासन
कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की जनसुनवाई में दौसा की एक महिला गोशाला की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत लेकर आई। मंत्री ने महिला के हाथ पर लिखा कि कोई भी गोशाला का काम नहीं रोकेगा। उन्होंने अपने हस्ताक्षर भी किए। साथ ही कहा- बात कट गई तो वहीं खाट बिछा कर बैठ जाऊंगा। पूरी खबर पढ़ें 8. शादी में अवैध हथियार लहराए, हवाई फायरिंग की
जोधपुर जिले के बेलवा गांव में शादी में अवैध हथियार लहराए गए और हवाई फायरिंग की गई। इसका वीडियो सामने आने के बाद सोमवार पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर भवानीसिंह इंदा के खिलाफ केस दर्ज किया है। वीडियो में डीजे फ्लोर पर हाथों में हथियार लेकर नाच रहे युवक 2 हवाई फायर करते नजर आ रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. हिमालय से अजमेर आया गिद्ध,10 दिन बाद रेस्क्यू
अजमेर में हिमालयन ग्रिफॉन वल्चर प्रजाति के गिद्ध का रेस्क्यू किया गया। यह गिद्ध हिमालय से सफर करते हुए अजमेर पहुंचा था। इस गिद्ध के पंख काफी बड़े होते हैं और पूंछ छोटी होती है। दावा किया जाता है कि ये एशिया के सबसे बड़े गिद्धों में शामिल है। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. राजस्थान के मंदिरों में मनाई जाएगी ‘व्यंजन द्वादशी’
राजस्थान के मंदिरों में 2 दिसंबर को ‘व्यंजन द्वादशी’ मनाई जाएगी। जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर में मेवा मिश्रित खीचड़ा सहित 101 व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा।


