प्रतापगढ़ में सोनोग्राफी केंद्र की सख्त निगरानी के निर्देश:जिला कलेक्टर ने ली बैठक, महिला शौचालयों की स्थिति सुधारने पर दिया जोर

प्रतापगढ़ में सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट के मीटिंग हॉल में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जिला कलेक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया ने की। बैठक में सभी विभागों के कार्यों की प्रगति और पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर ने महिला अधिकारिता विभाग की योजनाओं पर विशेष चर्चा की। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। विभाग को जागरूकता गतिविधियों में तेजी लाने और योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। डॉ.राजोरिया ने पीसीपीएनडीटी एक्ट का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने, जिले के सभी सोनोग्राफी केंद्रों की नियमित निगरानी करने, संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने और लिंगानुपात संबंधी रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान कलेक्टर ने सार्वजनिक और राजकीय स्थानों पर स्थित महिला शौचालयों की स्थिति में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा असामाजिक तत्वों द्वारा नुकसान रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी समयबद्ध रूप से पूरी करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और विकास कार्यों की नियमित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निपटारा करने और जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान करने पर भी जोर दिया। ये रहे मौजूद
इस बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्वत सिंह, पीएमओ, महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक नेहा माथुर, जिला उद्योग अधिकारी मंजू माली, एसीएफ प्रतापगढ़ विक्रम सिंह, एसीएफ सीतामाता राममोहन मीना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *