राजसमंद में मोमोज-बेकरी प्रोडक्ट को लेकर चेतावनी:डॉक्टर्स बोले- नींद न आना और डिप्रेशन जैसी बीमारियां बढ़ रहीं; बच्चों को दी नसीहत

राजसमंद में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित निरामय अभियान के तहत स्कूली बच्चों आज ‘ईट राइट’ की जानकारी दी गई। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा दल ने राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल जावद और विवेकानंद उच्च प्राथमिक स्कूल सूरजपोल में छात्रों को स्वस्थ खान-पान की जानकारी दी गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचंद शर्मा के अनुसार राज्य सरकार स्कूली छात्रों की स्वास्थ्य आदतों में सुधार लाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि मोमोज और बेकरी उत्पादों के बढ़ते उपयोग से हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, मोटापा, अनिद्रा और डिप्रेशन की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। बच्चों को जंक फूड से दूरी बनाकर मोटे अनाज, अंकुरित अनाज, फल और सब्जियों को आहार में शामिल करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में मिलेट्स से बनने वाले स्वादिष्ट व्यंजनों की जानकारी भी साझा की गई। साथ ही मोबाइल उपयोग कम करने, पर्याप्त नींद लेने, नियमित व्यायाम और आउटडोर गेम खेलने के लिए प्रेरित किया गया। सीएमएचओ डॉ. हेमंत बिंदल के अनुसार ईट राइट कैंपेन के तहत जिले के स्कूलों में ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे, जिससे बच्चों और किशोरों को संतुलित आहार और स्वास्थ्य जोखिमों के प्रति जागरूक किया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *