केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की ओर से आयकर अपीलीय अधिकरण (ITAT) घूसकांड मामले में छठवें दिन सोमवार को भी जांच जारी है। घूसकांड में पकड़े अकाउंटेंट-मेंबर की रिमांड अवधि पूरी होने पर सोमवार दोपहर CBI ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर उसे 14 दिन के न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। CBI की ओर से घूसकांड में अरेस्ट जज और एडवोकेट से पूछताछ की जा रही है। CBI की ओर से घूसकांड में शामिल लोगों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। जज-एडवोकेट 2 दिसंबर तक CBI रिमांड पर
CBI सूत्रों के मुताबिक ITAT घूसकांड में अरेस्ट किए आरोपी जज डॉ. एस. सीता लक्ष्मी और एडवोकेट राजेंद्र सिंह सिसोदिया से पूछताछ की जा रही है। दोनों आरोपी जज-एडवोकेट 2 दिसंबर तक CBI रिमांड पर चल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अकाउंटेंट-मेंबर कमलेश राठौड़ की रिमांड अवधि सोमवार को समाप्त हो गई। आरोपी मुजम्मिल (अपीलेंट) पहले ही जेसी पर
CBI की विशेष कोर्ट में सोमवार दोपहर करीब 1 बजे आरोपी अकाउंटेंट-मेंबर कमलेश राठौड़ को पेश किया गया। कोर्ट में बहस के बाद आरोपी कमलेश राठौड़ को 14 दिन जेसी भेजने के आदेश दिए गए। घूसकांड में पकड़ा गया आरोपी मुजम्मिल (अपीलेंट) को CBI की ओर से पहले ही जेसी भेजा जा चुका है। ऐसे खुला था घूस का नेटवर्क जयपुर, कोटा सहित कई अन्य शहरों में मारा था छापा
26 नवंबर को सीबीआई की टीमों ने कोटा जयपुर सहित कुल 9 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस मामले में जयपुर की टीम ने कोटा में भी एक कारोबारी समूह के तीन पार्टनर के यहां दस्तावेजों की जांच की थी। जयपुर में सी-स्कीम, मालवीय नगर और जगतपुरा में छापे की कार्रवाई कर दस्तावेज जब्त किए गए थे। एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के ठिकानों पर भी सीबीआई ने छापेमारी की थी। इस दौरान कैश, बैंक लेनदेन के रिकॉर्ड, संपत्तियों के दस्तावेज बरामद किए गए थे। ये खबरें भी पढ़ें… CBI ने पकड़ा तो कोर्ट में रो पड़ी ज्यूडिशियल मेंबर:फैसले से पहले दलाल को ड्राफ्ट भेजती थी; एडवोकेट सहित 4 पकड़े, 1.15 करोड़ कैश बरामद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने जयपुर के आयकर अपील ट्रिब्यूनल (ITAT) में बड़े घूसकांड का खुलासा किया है। ज्यूडिशियल मेंबर सीता लक्ष्मी, एडवोकेट राजेंद्र सिंह सिसोदिया और कोटा निवासी मुजम्मिल (अपीलेंट) को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान कुल 1.15 करोड़ रुपए बरामद किए गए हैं। (पूरी खबर पढ़ें) ITAT घूसकांड में सीबीआई को मोबाइल में मिले अहम सुराग:कुछ बिल्डर्स की भूमिका पर भी निगाहे, तीन आरोपियों की कोर्ट में पेशी सीबीआई ने आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण (ITAT) घूसकांड मामले में पकड़े तीन आरोपियों को सीबीआई की विशेष कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर मुख्य दो आरोपियों को रिमांड पर और एक आरोपी को जेसी भेज दिया। घूसखोरी में पकड़े चारों आरोपियों के जब्त मोबाइल में CBI को पैसों के ड्राफ्ट को लेकर अहम सबूत मिले है। CBI की निगाहे फायदा उठाने वाले कुछ बिल्डर्स पर टिकी हुई है। (पूरी खबर पढ़ें) घूसकांड में गिरफ्तार ज्यूडिशियल मेंबर के घर मिलीं कीमती साड़ियां-गहने:CBI ने डिलीट मोबाइल चैट्स रिकवर की, आयकर अपीलीय अधिकरण में चल रहा था खेल केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की ओर से आयकर अपीलीय अधिकरण (ITAT) घूसकांड मामले की जांच रविवार को 5वें दिन भी जांच जारी है। इस घूसकांड में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। रिमांड पर चल रहे आरोपियों से CBI पूछताछ कर अहम जानकारी जुटा रही है। (पूरी खबर पढ़ें)


