कोटपूतली में सैनी समाज ने महात्मा ज्योतिबा फुले पर स्वामी आनंद स्वरूप द्वारा की गई टिप्पणी का विरोध किया। समाज ने संयुक्त बैठक आयोजित कर, स्वामी आनंद स्वरूप का पुतला दहन किया और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। यह विरोध प्रदर्शन सैनी सभा भवन नं. 01 छात्रावास में महात्मा ज्योतिबा फुले संस्थान एवं सैनी सभा संस्थान कोटपूतली की संयुक्त बैठक के बाद शुरू हुआ। बैठक में समाज के सभी पदाधिकारियों ने स्वामी आनंद स्वरूप की टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए विरोध दर्ज कराया। बैठक के उपरांत, बड़ी संख्या में सैनी समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सैनी छात्रावास से ज्योतिबा फुले सर्किल की ओर रवाना हुए। ज्योतिबा फुले की प्रतिमा के समक्ष स्वामी आनंद स्वरूप का पुतला जलाया। इसके बाद, एक प्रतिनिधिमंडल ने कोटपूतली–बहरोड़ की उपखंड अधिकारी एवं कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्वामी आनंद स्वरूप के खिलाफ कठोर एवं दंडात्मक कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। इस दौरान महात्मा ज्योतिबा फुले संस्थान के अध्यक्ष हनुमान सैनी (नेताजी), सैनी सभा संस्थान के अध्यक्ष रामसिंह सैनी, पूर्व चेयरमैन प्रकाश सैनी एवं महेंद्र कुमार सैनी, जन प्रमुख रामौतार सैनी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कन्हैयालाल सैनी, पूर्व जन प्रमुख जगदीश खेमजी, बिड़दीचंद सैनी होलदार, नत्थू सैनी (अमीन), सैनी सभा संस्थान के उपाध्यक्ष प्रकाश तोदवाल, सचिव योगेश सैनी, सरपंच संघ के उपाध्यक्ष जगमाल सिंह यादव, पत्रकार बिल्लूराम सैनी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कमल सैनी, पार्षद सीताराम सैनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


