बड़ी बहन के सामने कुएं में गिरा भाई, मौत:दोस्तों के साथ खेल रहा था, लफदा गांव में हुआ हादसा

शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां लफदा गांव में खेलते समय कुएं में गिरने से 8 वर्षीय बालक अर्जुन की मौत हो गई। घटना के वक्त उसकी बड़ी बहन भी वहीं मौजूद थी। पुलिस के अनुसार, अर्जुन अपने घर के पीछे बड़ी बहन और दोस्तों के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते वह अचानक कुएं में जा गिरा। भाई को कुएं में गिरता देख बहन ने तुरंत घर की ओर दौड़ लगाई और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और बालक को कुएं से निकालने का प्रयास किया। हालांकि, जब तक अर्जुन को बाहर निकाला गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी और उसकी मौत हो चुकी थी। गोहपारू पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्यवाही के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक बालक का नाम अर्जुन पिता अशोक सिंह (8) बताया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *