हनुमना में फेरीवाले की बाइक चोरी:घर के सामने खड़ी की थी, दिन में ही ले उड़े चोर

मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र के भाठी गांव में एक फेरी व्यवसाय करने वाले व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई है। सतीश सिंह नामक पीड़ित की हीरो स्प्लेंडर बाइक उनके किराए के मकान के बाहर से चोरी हुई। इस संबंध में हनुमना थाने में 1 दिसंबर को दोपहर लगभग 3 बजे अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित सतीश सिंह ने बताया कि वह भाठी गांव में किराए के मकान में रहकर व्यापार करते हैं। उन्होंने रोज की तरह अपनी हीरो स्प्लेंडर बाइक को अन्य दो बाइकों के साथ मकान की बाउंड्री के अंदर खड़ा किया था। बाद में देखा तो स्प्लेंडर बाइक गायब थी, जबकि अन्य दोनों बाइक वहीं मौजूद थीं। आस-पड़ोस में तलाश करने पर जब कोई सुराग नहीं मिला, तो सतीश सिंह ने हनुमना थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। थाना प्रभारी अनिल काकडे ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही, गांव के अंदर-बाहर आने-जाने वाले संदिग्धों की गतिविधियों की भी जांच की जाएगी ताकि चोरों का पता लगाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *