धार में घर के बाहर खड़ी कार में लगी आग:फायर बिग्रेड ने पाया काबू; दामाद और भांजे पर आग लगाने का आरोप

धार में शनिवार शाम एक घर के बाहर खड़ी कार में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। क्षेत्र के लोगों की सूचना पर फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वाहन मालिक ने अपने ही परिवार के कुछ लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। घटना शहर के भोजनगर कॉलोनी की है। यहां रहने वाले सचिन परमार की कार एमपी-09 सीवी- 8169 में शनिवार शाम 5 बजे अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। सचिन और उनके पड़ोसियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन कुछ मिनटों में ही आग ने भीषण रूप धारण कर लिया था। इसके बाद सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। परिवार के लोगों पर लगाया आरोप कार मालिक सचिन परमार ने अपने ही परिवार के लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। सचिन का कहना है कि जमाई और भांजे ने आग लगा दी। वहीं, अब पूरे मामले में कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *