भोपाल में अवैध मीट दुकानों पर निगम ने की कार्रवाई:गंदगी करने वालों से 35 हजार रुपए का जुर्माना वसूला; अवैध निर्माण भी हटाया

भोपाल के करोंद और हाउसिंग बोर्ड इलाके में सोमवार को अवैध मीट दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की गई। नगर निगम के अमले ने गंदगी करने वाले दुकानदारों पर भी कार्रवाई की। कुल 17 केस में 35 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। जोन-17 के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी रामरतन लोहिया के नेतृत्व में नगर निगम, पुलिस की टीमों ने यह कार्रवाई की। इससे कई दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई ने अमले के साथ नोकझोंक भी की, लेकिन सख्ती के आगे उनकी एक न चली। यहां पर कचरे के साथ मांस के टुकड़े फेंकने की जानकारी भी निगम अमले को लगी थी। निगम अमले ने अवैध निर्माण, अतिक्रमण भी हटाए
सोमवार को ही नगर निगम के अमले ने अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी की। छप्पर, लोहे का गेट, दीवार को तोड़ा गया। वहीं, ठेले, गुमटी, पान पार्लर, बोर्ड, काउंटर, टेबल भी जब्त की गई। निगम अमले ने भवन अनुज्ञा शाखा की कार्रवाई में सहयोग करते हुए अवैध रूप से बना एक शेड हटाने की कार्रवाई भी की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *