शाजापुर जिले के मोहना क्षेत्र में विद्युत विभाग ने बकाया बिजली बिलों पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की। सोमवार को सुबह से शाम 6 बजे तक चली इस कार्रवाई में 8 मोटर जब्त की गईं और लगभग 80,000 रुपये की वसूली की गई। बकाया बिलों की वसूली ग्राम मांगलिया, मोहना और चौसला में की गई, जहां उपभोक्ताओं को समाधान योजना के बारे में भी समझाया गया और बिल जमा करवाए गए। इस दौरान संभागीय कार्यालय शाजापुर की टीम, विनोद मेवाड़ा के साथ शाजापुर की टीम, और मोहन बड़ोदिया से कनिष्ठ यंत्री उदयभान सिंह किरार, लाइनमैन राकेश योगी, आउटसोर्स कर्मचारी रवि जामलिया, अर्जुन जामलिया और लखन मौजूद रहे। कनिष्ठ यंत्री ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे शासन की समाधान योजना का लाभ उठाएं और कुर्की जब्ती जैसी कार्रवाई से बचें।


