शहडोल: सूने घर में चोरी की वारदात:मजदूरी करके लौटने पर टूटा मिला घर का ताला; जेवरात के साथ जमीन का पट्टा ले गए चोर

सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम छतवई में एक सूने घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने हजारों का सामान पार कर दिया। जिस व्यक्ति के घर चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया, वह पेशे से मजदूर है। शिकायत मिलने के बाद शनिवार को पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि शनिवार की सुबह देवीदीन बैगा शनिवार को मजदूरी करने गया था। दोपहर में जब वह वापस लौटा तो उसके घर का ताला टूटा हुआ था। जब वह घर के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उसने आस पड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी दी और मामले की खबर पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देवीदीन ने पुलिस को बताया कि उसके घर में रखे पत्नी के दहेज के जेवरात और जमीन का पट्टा सहित आधार कार्ड तक चोरों ने चोरी कर लिया है। थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि सूने घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना हुई है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *