हिमाचल प्रदेश में हिमस्खलन, रींगस के जवान का निधन:3 जनवरी को हुआ था हादसा, 6 जनवरी को पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

सीकर के रींगस थाना क्षेत्र के लाखनी निवासी जीआरईएफ (जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स) में तैनात जवान सुल्तान सिंह बाजिया की हिमाचल में 3 जनवरी को बर्फ स्खलन से निधन हो गया। 4 जनवरी को सैन्य सम्मान देने के बाद हिमाचल प्रदेश के कुन्नुर जिले से पार्थिव देह को लाखनी गांव के लिए रवाना किया गया। जहां 6 जनवरी को सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके साथ ही जिला कलेक्टर,एसपी और पुलिस थाने पर सैन्य अधिकारियों ने पत्र भेजकर गार्ड ऑफ ऑनर के लिए सूचना दी। सरपंच महेश कुमार और महावीर सिंह जटराना ने बताया-सुल्तान सिंह बाजिया जीआरईएफ की कंस्ट्रक्शन कंपनी में हिमाचल प्रदेश के कुन्नुर जिले में ड्यूटी पर थे। जहां 3 जनवरी को बर्फ स्खलन से उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद से ही गांव में शोक का माहौल है। सुल्तान सिंह सीमा सड़क संगठन इकाई (जीआरईएफ) (पी) में तैनात थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *