किडनैपर की गर्दन में गोली मारकर Jio मैनेजर को छुड़ाया:हाथरस से किया था किडनैप; पत्नी को धमकाया- 20 लाख नहीं दिए तो लाश भेज दूंगा

हाथरस से किडनैप हुए जियो फाइबर के मैनेजर को STF ने मुरादाबाद में एनकाउंटर के बाद छुड़ा लिया। शनिवार तड़के 5 बजे DM आवास के पास STF ने कार सवार बदमाशों को घेरा। बदमाश पुलिस पर फायरिंग करने लगे। मुठभेड़ में एक बदमाश के गले में गोली लग गई। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 2 बदमाश भाग गए। पुलिस ने थोड़ी देर बाद दूसरे एनकाउंटर में अन्य 2 बदमाशों को भी पैर में गोली मारकर पकड़ा। किडनैपर ने दिल्ली के कुख्यात बदमाश टिल्लू ताजपुरिया के नाम पर मैनेजर अभिनव भारद्वाज की पत्नी को फोन कर 20 लाख रुपए फिरौती मांगी थी। कहा था कि 2 दिन का टाइम दे रहे हैं, पैसे दे दो नहीं तो लाश भेज दूंगा। परिजन फिरौती की रकम लेकर मुरादाबाद पहुंचे थे। उन्होंने किडनैपर को जैसे ही पैसे दिए, STF ने बदमशों का पीछा किया। इस बीच पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पहले जानिए पूरा घटनाक्रम हाथरस के नवल नगर कॉलोनी निवासी अभिनव भारद्वाज जियो फाइबर में मैनेजर हैं। वह मूल रूप से बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। पिछले 2 साल से शहर में वरिष्ठ अधिवक्ता राधामाधव शर्मा के मकान में रह रहे हैं। वह एक जनवरी को दोपहर में सहकर्मियों के साथ एक होटल में पार्टी करने गए थे। रात तक घर नहीं लौटे। रात में अभिनव की पत्नी स्वीटी भारद्वाज के पास फोन आया। फोन करने वाले ने कहा- टिल्लू ताजपुरिया गैंग दिल्ली से बोल रहा हूं। मेरा नाम मोंटी दौसा है। तुम्हारे पति अभिनव भारद्वाज को किडनैप कर लिया गया है। 20 लाख रुपए का इंतजाम कर लो। नहीं तो बता दो लाश को पार्सल कर दे रहे हैं, बात खत्म। 2 दिन का टाइम दे रहा हूं। आपका पति दिल्ली में है। पैसे का इंतजाम कर लो, तुम्हारा पति मिल जाएगा। नहीं चाहिए तो सुबह मॉर्निंग में बंदे की लाश उठा लेना नरेला से। आपके जो एंटी हैं, उसने किडनैप करने के लिए सुपारी दी है। वीडियो कॉल पर आरोपियों ने परिजनों से तीन बार बात की। मैनेजर को उत्तराखंड ले गए थे किडनैपर
मुरादाबाद के एसपी सिटी रणवीर सिंह ने भास्कर एप को बताया- जियो फाइबर मैनेजर अभिनव को अगवा करने के बाद किडनैपर उत्तराखंड के अल्मोड़ा ले गए। उसे रिहा करने के बदले 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी और मुरादाबाद में छोड़ने की बात कही। फिरौती की रकम लेकर पहुंचे थे परिजन
SP सिटी का कहना है कि परिजन फिरौती की रकम लेकर मुरादाबाद पहुंचे। उन्होंने किडनैपर को जैसे ही पैसे दिए, STF टीम ने बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में DM आवास के पास तड़के करीब 5 बजे बदमाशों से मुठभेड़ हुई। एनकाउंटर में अल्मोड़ा निवासी विशाल के गले में गोली लग गई। पुलिस ने मैनेजर को बदमाशों के चंगुल से छुड़ा लिया। तीनों बदमाश अल्मोड़ा के रहने वाले
जियो फाइबर के मैनेजर अभिनव भारद्वाज को किडनैप करने वाले तीनों बदमाश अल्मोड़ा के रहने वाले हैं। इनकी पहचान धारानोला थाना क्षेत्र के राजपुरा निवासी विशाल, मालगांव के करण बिष्ट (20) और कनेली निवासी सुजल कुमार (19) के रूप में की गई है। इस एनकाउंटर के कुछ देर बाद पुलिस ने हर्बल पार्क के पास 2 और आरोपियों को घेरा। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उन्हें पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया है। बदमाशों के नाम गोलू ठाकुर और यश गुप्ता है। ————————————————– ये भी पढ़ें… लखीमपुर SP फोन नहीं उठाते, माफिया से बात करते:लखनऊ में गृह सचिव से BJP विधायकों ने कहा- साहा को हटाओ, बात नहीं सुनते लखीमपुर खीरी के एसपी गणेश प्रसाद साहा के खिलाफ भाजपा के सभी 8 विधायक लामबंद हो गए हैं। शुक्रवार को विधायक योगेश वर्मा, सौरभ सिंह सोनू और विनोद शंकर अवस्थी ने लखनऊ में प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद से मुलाकात की। सभी ने एसपी गणेश को लखीमपुर से हटाने को कहा है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *