अग्निवीर में भर्ती के लिए 7 से रजिस्ट्रेशन

गुमला |भारतीय वायु सेना ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु पदों के लिए अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।भारतीय वायुसेना के अग्निवीर वायु के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 7 से 27 जनवरी तक आधिकारिक वेबसाइट पर किया जा सकता है। गुमला के युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौक़ा है। इस भर्ती में 1 जनवरी 2005 और 1 जुलाई 2008 ( दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच जन्में अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती से संबंधित सभी नियमों की जानकारी भारतीय वायुसेना की वेबसाइट से ले सकते हैं। जानकारी 10 एयरमैन सेलेक्शन सेंटर कमान अधिकारी विंग कमांडर अरविंद सिंह रावत ने दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *