ज​ाति प्रमाण पत्र व पेंशन योजना के लिए ग्रामीणों ने दिए आवेदन

भास्कर न्यूज|गुमला परियोजना निदेशक आइटीडीए रीना हांसदा की अध्यक्षता में ई-जनशिकायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रायडीह और सिसई प्रखंड के नागरिकों ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर अपनी समस्याओं को बताया। कार्यक्रम में रायडीह और सिसई प्रखंड से लगभग 20 से अधिक आवेदकों ने अपनी समस्याएं बताई। इनमें पेंशन, राशन, जॉब कार्ड, और अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित मुद्दे शामिल थे। रीना हांसदा ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को ऑन द स्पॉट समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य रूप से जाति प्रमाण पत्र बनाने के संबंध में कई नागरिक प्रखंड कार्यालय आए व वीसी से पूर्व ही प्रखंड स्तर पर ही उनकी समस्याओं का निवारण संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों द्वारा कर दिया गया था। इसके अलावा भी कई समस्याओं जा समाधान प्रखंड स्तरों पर संबंधित बीडीओ के माध्यम से ऑन द स्पॉट किया गया।नागरिकों द्वारा उठाए गए मुद्दों में सिंचाई के लिए सुविधाओं का अभाव, डीप बोरिंग की आवश्यकता, सड़क निर्माण, पेंशन योजना, आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत, नाली निर्माण, सोक पीट निर्माण सहित अन्य समस्याएं थी। हांसदा ने संबंधित अधिकारियों को सभी समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *