निर्माण कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : चमरा लिंडा

भास्कर न्यूज | भरनो मंत्री चमरा लिंडा ने शनिवार को प्रखंड में बन रहे एकलव्य विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। कार्य से असंतुष्ट होकर नाराजगी जताई। इस निमित उन्होंने विद्यालय भवन निर्माण में उपयोग हो रहे सामग्री की गुणवत्ता की जांच की। मौके पर मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि निर्माण कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कार्यस्थल पर उपस्थित विभाग के पदाधिकारियों और संवेदक के प्रतिनिधि को फटकार लगाते हुए कार्य में सुधार लाने का निर्देश दिया। साथ ही समय पर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। मौके पर आईटीडीए डायरेक्टर रीना हांसदा, जिला कल्याण पदाधिकारी राजीव रंजन, मुखिया सुशील उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *