एसपी ने पुलिस निरीक्षक को बैच पहनाकर सम्मानित किया

भास्कर न्यूज |गुमला जिले के एसपी शंभू कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय वीरेंद्र टोप्पो व परिचारी प्रवर और अन्य पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति में नव प्रोन्नत पुलिस निरीक्षक शंकर लकड़ा को कंधा में बैच पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गई। ज्ञात हो कि शंकर लकड़ा 2012 बैच के पुलिस अवर निरीक्षक हैं। वर्ष 2012 में योगदान के बाद हजारीबाग में ट्रेनिंग लेकर उनकी पहली पोस्टिंग चतरा जिला में हुई थी। जहां उन्होंने छह साल सेवा दी। इसके बाद वर्ष 2019 से वर्ष 2024 तक जमशेदपुर में रहे।जमशेदपुर के बाद 2024 में ही उनकी पोस्टिंग गुमला में हुई। इसके बाद जिले के जारी थाना में वे 15 दिन रहे। फिर टाउन थाना में चार महीने सेवा दी। वर्तमान में वे एसटी एससी थाना के प्रभारी हैं। 31 दिसंबर को उनकी प्रोन्नति हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *