गुमला | संत इग्नासियुस प्राथमिक विद्यालय सिसई रोड में नामांकन के लिए फॉर्म की बिक्री आरंभ हो गई है। फादर मनोहर खोया ने बताया कि फॉर्म 100 रुपए में प्राप्त किया जा सकता है। स्कूल में सीधे नामांकन की सुविधा है। इच्छुक अभिभावक कार्यालय समय पर संपर्क कर फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। गुमला | पालकोट रोड स्थित संध्या रानी ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में सत्र 2025- 26 के लिए कक्षा बेबी नर्सरी, नर्सरी, एलजी, यूकेजी एवं वर्ग 1 से 8 तक के लिए नामांकन फार्म उपलब्ध है। इच्छुक अभिभावकगण विद्यालय कार्यावधि प्रातः 9 से अपराह्न 2 के बीच विद्यालय कार्यालय में संपर्क कर नामांकन फार्म प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी विद्यालय की प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद लाल ने दी।


