श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर श्री सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी की तरफ से गुरुद्वारा शहीदगंज साहिब में दस्तारबंदी और गुरबाणी कंठ मुकाबले करवाए गए। इसमें 4 से 12 साल के 50 लड़के- लड़कियों ने भाग लिया । जज की भूमिका महासचिव सतनाम सिंह ने निभाई। सोसायटी के कन्वीनर कुलविंदर सिंह बंटी और रजिंदर कौर ने बच्चों से गुरु साहिब के जीवन संबंधित कई प्रश्न पूछे। सही जबाव देने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। दस्तारबंदी मुकाबले में 10 मिनट के समय पर कंवर नूर सिंह ने पहला, अमनदीप सिंह मन्ना ने दूसरा और हरजोत सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं गुरबाणी कंठ मुकाबले में 7 साल की जसनूर कौर ने पहला, 7 साल की जैसमीन कौर ने दूसरा और 5 साल की जैसलीन कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। इन मुकाबलों में पहला स्थान आने वाले बच्चों को पढ़ाई का सम्मान भेंट किया। आयोजन चेयरमैन इंद्रपाल सिंह पसरीचा और प्रधान जसवंत सिंह की देखरेख में हुआ। जसवंत सिंह ने कहा कि 5 जनवरी को सुबह 10 बजे श्री अखंड साहिब पाठ के भोग डाले जाएंगे। इस मौके पर बाबा निरवैर सिंह, महासचिव सतनाम सिंह, दलबीर सिंह, दविंदर सिंह, जसबीर सिंह नीटू, गुरमीत सिंह मैनेजर, प्रभ-दयाल सिंह, प्रिंसपाल भगत आदि मौजूद थे ।


