फूलों से सजी पालकी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब को किया विराजमान, गतका पार्टी ने दिखाए जौहर

चीफ खालसा दीवान की तरफ से श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर जीटी रोड स्कूल से नगर कीर्तन निकाला गया। सीकेडी के प्रधान इंदरबीर सिंह निज्जर और उपप्रधान संतोख सिंह सेठी के निर्देशों पर निकाले नगर कीर्तन में कई लोग शामिल हुए। सुंदर फूलों से सजी पालकी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब को विराजमान किया गया। पांच प्यारों और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में निकाले नगर कीर्तन के आगे-आगे गतका पार्टी वाले गतका के जौहर दिखा रहे थे। खालसाई जाहो जलाल से निकाला नगर कीर्तन स्कूल से शुरू होकर श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचा।
नगर कीर्तन के आरंभ की अरदास दौरान संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज पर फूलों की वर्षा की। फौजी बैंड बाजे वाले भक्तिमय धुनें बजा रहे थे। वहीं नगर कीर्तन के पीछे संगत ‘आओ नगर कीर्तन के दर्शन पाइए’ शबद उच्चारण कर रही थी। जीटी रोड से शुरू होकर नगर कीर्तन रेलवे स्टेशन, भंडारी पुल, हाल गेट, टाउन हाल, जलियावाला बाग से होते श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचा। रास्ते में नगर कीर्तन के स्वागत को खड़े श्रद्धालुओं ने खाने पीने की चीजों समेत गुरु का अटूट लंगर लगाया गया। वहीं कई लोगों ने पांच प्यारों की सिरोपा डालकर सम्मानित किया। इस मौके पर कुलजीत सिंह साहनी, आनरेरी सचिव सविंद्र सिंह , सुखजिंदर सिंह, जसपाल सिंह ढिल्लों समेत कई स्कूलों की प्रिंसिपल मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *