जेएसडब्ल्यू कोल कंपनी के िवरोध में पारंपरिक हथियार के साथ जुटे लोग

भास्कर न्यूज | चरही गैंगस्टर अमन साव गिरोह के पकड़े गए दो अपराधियों के निशानदेही पर हजारीबाग पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। हथियार सप्लायर बबलू सिंह उर्फ विक्की सिंह को रांची से गिरफ्तार कर लिया है। वह आर्मी का भगोड़ा बताया जा रहा है। इसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जांच को और तेज कर दिया है। खबर है कि इसका सरगना मुख्य सप्लायर राहुल दुबे है। राहुल दुबे अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है । प्राप्त खबर के मुताबिक उसका लोकेशन सऊदी अरब बता रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक राहुल दुबे अपराधी अमन साव के लिए काम करता था लेकिन अब वह चुपके से उसका पैरेलल अपना एक गैंग तैयार करने में जुटा हुआ है। जिसमें बबलू सिंह उर्फ विक्की और शूटर बिहार का रहने वाला कथित पांडेय शामिल हैं। अब तक पुलिस ने चरही का रहने वाला आशुतोष दुबे , बिहार का शूटर पांडेय और आर्मी का भगोड़ा बबलू सिंह उर्फ विक्की सिंह को गिरफ्तार किया है। भास्कर न्यूज़ |बड़कागांव कोल कंपनियों के खिलाफ पिछले कई वर्षों से गोंदलपुरा, बादम, अंबाजीत, बाबूपारा, रावत पारा, गाली, बालोदर हाहे, मोतरा, व अन्य गांव के ग्रामीण द्वारा विरोध प्रदर्शन जारी है । शनिवार को अंबाजीत गांव में जेएसडब्ल्यू कोल कंपनी की बैठक या ग्राम सभा होने की संभावना को लेकर भारी संख्या में ग्रामीण अंबाजीत गांव एवं महुगाई खुर्द पंचायत भवन के समीप मैदान पहुंच कर कंपनी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने लगे। सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक सैकड़ो ग्रामीण डंडे ,पारंपरिक हथियार के साथ डटे रहे, कंपनी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते रहे । इस दरमियान जेएसडब्ल्यू कंपनी की किसी प्रकार का ना बैठक हुई ,और ना ही ग्राम सभा हुई। ग्रामीणों ने कहा कि, ग्रामीणों को बताएं बिना जेएसडब्ल्यू कंपनी चोरी छुपे ग्राम सभा करना चाहती है, दलालों के माध्यम से संभावित ग्राम सभा होने की सूचना, हम लोगों की मिली थी। जिसे लेकर हम लोग इकट्ठा हुए और कंपनी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए। हम ग्रामीण किसी भी कंपनी को स्थापित नहीं होने देंगे ,अपनी तीन फसलीय जमीन से पूर्वज समय से ही ,हम लोग जीविपार्जन करते आ रहे हैं। लोगों ने आगे कहा की कुछ वर्ष पूर्व हम ग्रामीणों के विरोध के कारण एमटा कोल ब्लॉक, निको जायसवाल कोल ब्लॉक, और बिहार इलेक्ट्रिक बोर्ड को यहां से भागना पड़ा था। ज्ञात हो कि ग्रामीणों ने 23 दिसंबर को एकजूटता दिखलाते हुए एनटीपीसी बादाम कोल ब्लॉक के खिलाफ जन सुनवाई का पुरजोर विरोध किया था, जिसके कारण अंचलाधिकारी को जनसुनवाई रद्द करने की लिखित जानकारी ग्रामीणों को देनी पड़ी थी।जेएसडब्ल्यू की होने वाली बैठक या ग्राम सभा के संबंध में बड़कागांव अंचलाधिकारी मनोज कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हमें किसी प्रकार की कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। फ्लैट से पकडा़ए चार को िवधायक की पैरवी के बाद छोड़ा दिया गया पकड़े गए आशुतोष के हजारीबाग फ्लैट पर उस दिन तफज्जुल अंसारी, शाहबाज अंसारी, शमशाद अंसारी और जावेद अंसारी भी साथ में मौजूद थे। जिन्हें झारखंड के सत्ताधारी दल के एक विधायक की पैरवी पर चारों को पुलिस ने छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि छोड़े गए तफज्जुल अंसारी के स्कॉर्पियो गाड़ी संख्या जेएच 01सीपी-5321से ही बिहार के शूटर पांडेय को रिसीव किया गया। पूर्व या वर्तमान में आशुतोष पर अब तक कोई अपराधिक मामला दर्ज नहीं है। आशुतोष को फोन के जरिए राहुल दुबे द्वारा टॉर्चर किया जाता था कि तुम मेरे साथ शामिल हो जाओ। तैयार नहीं हुआ तो हथियार भिजवा कर फंसाया गया। हजारीबाग | खतियानी परिवार का धरना कार्यक्रम 7 जनवरी को है । इसी संदर्भ में शनिवार को एक बैठक हुई। जिसमें यह निर्णय लिया गया की आम जन समस्याओं को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एव खतियानी परिवार संयुक्त रूप धरना देगी । जिसमें भ्रष्टाचार का मुद्दा प्रमुख है । लोगो ने कहा अंचल कार्यालय में दलालों का जमवाडा से आम जनता परेशानी में है। अचल व प्रखंड में बिना पैसे कोई काम नहीं होता। जंगलों की कटाई माफियाओं द्वारा धड़ल्ले से वन विभाग करवा रहा है। बैठक में लोगों ने कहा कि इन्हीं सब मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। बैठक में मोहम्मद हकीम, अशोक राम, राम अवतार भगत आदि थे ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *