आरपी मोदी इंटरनेशनल ने झारखंड पब्लिक स्कूल को पांच रन से हराया

कोडरमा| जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को चंदवारा स्थित पुलिस लाइन मैदान में झारखंड पब्लिक स्कूल लोकाई, इंदरवा और आर पी मोदी इंटरनेशनल स्कूल लाराबाद के बीच मैच खेला गया । मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आर पी मोदी इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने 22 ओवर में सभी विकेट खोकर 99 रन बनाये । जिसमें सत्यम ने 16 रन अमन ने 14 रन और अंकित ने 10 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए झारखंड पब्लिक स्कूल की ओर से आनंद और प्रिंस ने तीन-तीन विकेट तथा आर्यन और प्रमोद ने दो दो विकेट लिये । बाद में बल्लेबाजी करने उतरी झारखंड पब्लिक स्कूल की टीम 94 रन पर सिमट गई। झारखंड पब्लिक स्कूल की ओर से प्रिंस ने 24 रन और फरहान ने 16 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए आर पी मोदी इंटरनेशनल स्कूल की ओर से सजल सत्यम ने 4 विकेट बलराज ने दो विकेट और श्रीकांत ने दो विकेट लिये ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *