सदस्यता अभियान के लिए प्रभारियों की नियुक्ति

भास्कर न्यूज|कोडरमा भारतीय जनता पार्टी की ओर से सभी मंडलों में सदस्यता अभियान को लेकर प्रभारी नियुक्त गए हैं। जिसमें सतगावां विजय यादव , झुमरी तिलैया जूही दास गुप्ता, सुधीर सिंह , कोडरमा नगर मण्डल रामचन्द्र सिंह ,कोडरमा ग्रामीण मण्डल देवनारायण मोदी, महादेव दास ,डोमचांच नगर मण्डल शिवेंद्र नारायण, डोमचांच ग्रामीण मण्डल नीतीश चन्द्रवंशी , नवलशाही मण्डल महेंद्र यादव, सूरज प्रताप मेहता ,मरकच्चो मण्डल अनूप जोशी, चंदवारा मण्डल गोपालकुमार गुतूल , जयनगर मण्डल जयप्रकाश राम व परसाबाद मण्डल राजकुमार यादव को प्रभारी बनाया गया है। जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि प्रभारी सभी मंडलों में जाकर सदस्यता अभियान को तेज करने के लिए पंचायत एवं चौक चौराहों पर कैम्प लगाकर कार्यकर्ताओं को एवं समर्थकों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाकर पार्टी के विचारधारा के बारे में बताएंगे और सदस्य बनायेंगे। भारतीय जनता पार्टी जिला कोडरमा ने डेढ़ लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। हम 14 तारीख तक अवश्य पूरा करेंगे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *