अलग-अलग मामले के तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

भास्कर न्यूज | चतरा सदर थाना पुलिस ने शनिवार को तीन अलग-अलग मामलों के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक सदर थाना क्षेत्र के हसौत गांव निवासी रोहन यादव का पुत्र सतीश कुमार यादव का नाम शामिल है। सतीश यादव पर गांव के ही एक महिला की हत्या शराब की भट्टी में डालकर करने का आरोप है। मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने शुक्रवार की रात उसे उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक दूसरे मामले में शहर के चिरैया टांड निवासी मो तस्लीम के पुत्र मो शहबाज को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। शहबाज के विरुद्ध सदर थाना में मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। एक अन्य मामले में ब्रहणा गांव निवासी गंदौरी भुइंया को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। गंदौरी के विरुद्ध सदर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। वह इस मामले में फरार चल रहा था। न्यायालय ने उसके विरुद्ध वारंट जारी कर रखा था। पुलिस ने शनिवार को उसे उसके घर से गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *