इंटर स्कूल क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का फाइनल आज

चतरा | प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन तथा रॉयल्स क्रिकेट क्लब चतरा के संयुक्त तत्वाधान में चंद्रमणि ग्राउंड में चल रहे इंटर स्कूल क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का फ़ाइनल मैच रविवार को खेला जाएगा। यह मैच नाजरथ स्कूल चतरा और किड्स किंगडम स्कूल चतरा के बीच खेला जाएगा। मैच में मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष बृजकिशोर तिवारी होंगे। खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरण श्री तिवारी एवं अन्य अतिथि करेंगे। मैच सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *