टोंक| सआदत अस्पताल टोंक में सोमवार को विश्व एड्स दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश दिनेश जलुथरिया रहे। उन्होंने कहा कि एड्स के कारण मनुष्य के शारीरिक,आर्थिक,और मानसिक स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. हनुमान प्रसाद बैरवा ने कहा कि सआदत अस्पताल के एआरटी डिपार्टमेंट में एड्स के लिए परामर्श और निशुल्क दवाइयां दी जाती है। मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि एड्स के कारण मानसिक तनाव, चिंता, अनिद्रा, घबराहट और भी गंभीर अवसाद आदि देखने को मिलते हैं। एआरटी डिपार्टमेंट से कमल सोयल ने बताया की एड्स एक गंभीर बीमारी है, जो एक एचआईवी के संक्रमण से होता है। एड्स का संक्रमण असुरक्षित यौन संबंध, रक्तदान, संक्रमित सुई ,ब्लेड एवं संक्रमित मां से होने वाले बच्चे में होता है। हम सभी को एड्स के लिए जागरूक रहना चाहिए। बचाव पूरे तरीके से करना चाहिए। इस मौके पर जागरूकता रैली भी निकाली। इस मौके पर उप नियंत्रक डॉ. चेतन जैन, डॉ. नवींद्र पाठक, डॉ. रामेश्वर बैरवा, डॉ. हेमंत कुमार आदि शामिल रहे।


