टोंक| कंवरपुरा गांव में नालियों न बनने से रास्तों पर गंदा पानी भरा रहता है, जिससे आने-जाने वाले कई लोग फिसलकर गिर जाते हैं उन्हें चोटें लग रही हैं। गैरोली पंचायत प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही, बजट की कमी का बहाना बनाया जा रहा है। गांव में श्मशान का रास्ता नहीं है। गांव के मुख्य मार्ग भी खराब हैं। इसके अलावा गांव में साफ-सफाई नहीं है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने नालियां निर्माण, सड़क मरम्मत एवं सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग की है। – दिलकुश मीणा, कंवरपुरा


