टोंक| ग्राम पंचायत भरनी के मेहमूद गंज से धुआंकाला जाने वाले रास्ते में पानी की निकासी न होने से कीचड़ जमा हो रहा है, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। यह समस्या करीब 70 वर्ष पुरानी है, फिर भी मार्ग की मरम्मत नहीं हुई। बारिश के मौसम में रास्ता कीचड़ से लबालब भर जाता है। गड्ढों में जलभराव से वाहनों एवं पैदल यात्रियों को जोखिम का सामना करना पड़ता है। – विनोद सैनी, भरनी


