बीकानेर शहर को क्लीन सिटी बनाने के लिए राज्य सरकार ने अस्सी करोड़ रुपए का बजट जारी किया है। ये बजट मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के तहत जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने इस बजट से शहर को क्लीन एवं ग्रीन इको सिटी बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। स्मार्ट सिटी योजना में 80 करोड़ रुपए का बजट आवंटित हुआ है। जिला कलेक्टर ने संबंधित विभागों से आगामी दो दिन में प्रस्ताव तैयार कर देने के निर्देश दिए हैं। स्मार्ट सिटी योजना को लेकर बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास और बीकानेर पूर्व विधायक सिद्धि कुमारी ने प्रस्ताव दिए हैं। जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड कार्यकारी एजेंसी
जिला कलेक्टर ने बताया कि बीकानेर को स्मार्ट सिटी बनाने को लेकर जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड को कार्यकारी एजेंसी बनाया गया है। जो एक महीने में डीपीआर तैयार करेगी। एजेंसी के अधिकारी दो दिन बाद बीकानेर आएंगे और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे। आगामी तीन सालों में फेज वाइज होंगे कार्य स्मार्ट सिटी योजना अंतर्गत जिले में आगामी तीन सालों में फेज वाइज काम होंगे। जिसमें ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देना, इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के उपयोग को बढ़ावा देना,ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, वर्षा जल संचयन, सौर छत और हरित गतिशीलता समाधान, मुख्य सड़कों के अग्रभाग की मरम्मत के साथ विरासत संपत्तियों का संरक्षण, पारंपरिक पुनर्भरण संरचनाओं को शामिल करते हुए एकीकृत जल विरासत प्रणालियां स्थापित करना, अपशिष्ट से ऊर्जा और खाद बनाने की सुविधाओं का एकीकरण, जलभराव को रोकने के लिए व्यापक जल निकासी नेटवर्क, शहरी लचीलापन बढ़ाने के लिए नीली-हरी अवसंरचना का विकास करना, प्रकृति को प्राथमिकता देते हुए शहरी नियोजन रूपरेखा तैयार करना शामिल है।


