सागर में हत्या के 3 इनामी आरोपी गिरफ्तार:कुल्हाड़ी-डंडों से की थी मारपीट, 2 महीने से थे फरार; गांव आते ही पुलिस ने दबोचा

सागर की शाहगढ़ थाना पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे तीन इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों पर 3-3 हजार रुपए का इनाम घोषित था। ये आरोपी 29 सितंबर को हुई हत्या की वारदात के बाद से फरार थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गांव में दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों को न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर को फरियादी दीपपाल (18) पुत्र परमलाल यादव, निवासी ग्राम बगरोही ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि गांव के ही जगदीश यादव और अन्य करीब 10 लोगों ने फरियादी पक्ष पर कुल्हाड़ी और डंडों से हमला किया था। इस हमले में गंभीर चोट लगने से फरियादी के पिता पप्पू उर्फ परमलाल यादव की मौत हो गई थी। 7 आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके
शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 7 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन वारदात में शामिल तीन आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने उनकी तलाश के लिए टीमें लगाई थीं और उन पर 3-3 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। गांव आए थे, तभी पुलिस ने घेरा
इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी अपने गांव आए हुए हैं। लोकेशन मिलते ही पुलिस टीम ने गांव में दबिश दी। ये तीन आरोपी हुए गिरफ्तार
कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फरार आरोपी अरविंद पिता जगदीश यादव, राजू पिता मथरा यादव और जाहर पिता रामू यादव (तीनों निवासी बहरोही) को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी बोले- कोर्ट में पेश किया
शाहगढ़ थाना प्रभारी संदीप खरे ने बताया कि हत्या के मामले में फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर 3-3 हजार रुपए का इनाम घोषित था। थाने लाकर पूछताछ करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *