केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में विश्व एड्स दिवस कार्यक्रम

भास्कर न्यूज | बोकारो थर्मल केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में विश्व एड्स दिवस मनाया गया। इस दौरान विद्यालय द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसकी अगुवाई विद्यालय के प्राचार्य बीआर डे ने किया। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य डॉ. बीआर डे की। उन्होंने कहा कि एड्स जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरुकता ही इससे बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने बच्चों से सुरक्षित व्यवहार अपनाने, अफवाहों से दूर रहने और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान विज्ञान की शिक्षिका सोनिया कर्ण ने छात्रों को एचआईवी एड्स के कारण, लक्षण, बचाव एवं उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां सरल भाषा में समझाईं। उन्होंने बताया कि जागरूकता, संवेदनशीलता और वैज्ञानिक जानकारी ही इस बीमारी से लड़ने का सबसे बड़ा हथियार है। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद इमरान ने किया। प्रतिज्ञा का वचन विभा रानी श्रीवास्तव द्वारा कराया गया। जिसमें छात्रों ने एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने एवं भेदभाव न करने की शपथ ली। कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की गईं, जिनमें पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का निर्देशन शशि भूषण पटेल ने किया। काव्य पाठ कक्षा 5 वीं की छात्रा जाह्नवी कुमारी ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्रभात कुमार, राकेश पाठक एवं समस्त शिक्षकों की उपस्थिति रही। अंत में प्राचार्य महोदय ने सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और छात्रों को जागरुकता को समाज तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *