राजनांदगांव| शहर के पाटीदार भवन में शादी की पार्टी के दौरान सोने-चांदी के जेवरात और नकदी की चोरी कर ली गई। घटना बीते दिनों की है। चोरी गए सामनों में 70 हजार के जेवरात और 20 हजार रुपए नकद शामिल है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि पाटीदार भवन में बीते दिनों अभिषेक कुलदीप की शादी की पार्टी थी। वह स्टेज पर अपनी पत्नी के साथ थे। इसी दौरान मेहमानों द्वारा दिए जा रहे उपहार को स्टेज पर ही एक हिस्से में बैग में रखा जा रहा था। जिसे अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ली। परिवार के सदस्यों ने पहले एक दूसरे से बैग के बारे में जानकारी ली। लेकिन जब किसी को भी पता नहीं चला तो उन्होंने मामले की शिकायत थाने में की। पुलिस अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर रही है।


