हरियाणा में कार ने 5 आढ़तियों को कुचला,VIDEO:3 वहीं पर गिरे, एक बोनट पर उछलता गया, दूसरे को घसीटती ले गई

हरियाणा के कैथल में शनिवार को चीका अनाज मंडी में कुर्सियों पर बैठकर बात कर रहे 5 आढ़तियों को कार ने टक्कर मार दी। पूरी घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है। 3 लोग उछल कर वहीं गिर गए, जबकि 2 लोगों को कार 20 मीटर तक घसीटती हुई ले गई। पूरी घटना 5 सेकेंड के अंदर हुई। घटना के आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार सवार दोनों लोगों को पकड़ लिया। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। 4 तस्वीरों में पूरा हादसा…. CCTV में क्या दिखा… CCTV फुटेज के मुताबिक शनिवार दोपहर 2:50 पर 5 आढ़ती चीका की अनाज मंडी में दुकान के बाहर कुर्सियों पर बैठे थे। तभी सफेद रंग की कार आई और पांचों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कुर्सियां टूट गईं। तीन लोग मौके पर ही गिर गए। इसके बाद तीनों खुद से उठे और साइड हुए। तभी कार 2 लोगों को घसीटते हुए ले गई। एक व्यक्ति कार के बोनट पर उछल रहा था, जबकि दूसरे को कार घसीट रही थी। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े-दौड़े आए। उन्होंने घायलों को संभाला। तभी कार से 2 युवक नीचे उतरे। एक युवक घायल को संभालने लगा। तभी वहां आए लोगों ने कार सवार दोनों युवकों को काबू कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *