कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी निकले शहर के दौरे पर:प्रशासनिक अमले के साथ जांची व्यवस्थाएं; अधिकारियों व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए

कृषि मंत्री और सवाई माधोपुर डॉ. किरोड़ी लाल मीणा सवाई माधोपुर के दौरे पर है। इस दौरान बीती उन्होंने विभिन्न शादी समारोह में शिरकत की। वहीं मंगलवार सुबह कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी प्रशासनिक अमले के साथ शहर के दौरे पर निकले। इस दौरान उन्होंने विभिन्न इलाकों का दौरा कर साफ सफाई, बिजली- पानी, सड़क व अन्य सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं और शहर के विकास को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिसके बाद कृषि मंत्री डॉ मीणा ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश इस दौरान उन्होंने जिला कलेक्टर कानाराम ,नगर परिषद सभापति सुनील तिलकर सहित SE बिजली निगम बीएल मीणा, SE पीएचईडी भगवान सहाय मीणा, PWD व अन्य विभागों अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान डॉ. किरोड़ी ने नगर परिषद अधिकारियों को सब्जी मंडी की स्थिति सुधारने सहित नगर परिषद क्षेत्र में जगह जगह हो रहे अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए। वहीं जलदाय विभाग के अधिकारियों को पेयजलापूर्ति दुरुस्त करने सहित जगह जगह लीकेज होकर व्यर्थ बह रहे पानी को रोकने के निर्देश दिए। इसी तरह सार्वजनिक निर्माण विभाग व नगर परिषद को हाल ही में स्वीकृत हुई नवीन सड़को को गुणवक्ता के साथ एंव निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर परिषद आयुक्त देवेन्द्र कुमार जिंदल को निर्देश दिए। इस दौरान डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने जिला कलेक्टर को सभी कार्यो की सही ढंग से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। शहर के भ्रमण के दौरान डॉ. किरोड़ी ने जगह जगह स्थानीय लोगो से चर्चा की और शहर की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *