बीकानेर में कड़ाके की सर्दी का इंतजार:कल से शुरू हो सकती है शीत लहर, तापमान में बड़ी गिरावट संभव

बीकानेर में इन दिनों सामान्य से भी ज्यादा तापमान चल रहा है। दिसम्बर के पहले सप्ताह में पारा जहां न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है, वहीं इस बार पारा 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। हालांकि सोमवार की रात पारा लुढककर 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ गया है। वहीं आने वाले दिनों में बीकानेर में कड़ाके की सर्दी पड़ने की उम्मीद की जा रही है लेकिन फिलहाल सर्दी का असर उम्मीद से कम है। बीते चौबीस घंटे में बीकानेर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, वहीं न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन और रात के पारे में तीन गुना अंतर होने से सर्दी-जुकाम के रोगी बढ़ रहे हैं। आमतौर पर इन दिनों में पारा नौ डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला जाता है लेकिन बीकानेर में फिलहाल उम्मीद से कम बिजली है। मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा का कहना है कि तीन दिसम्बर से सात दिसम्बर तक बीकानेर में शीत लहर रहेगी, वहीं इसके बाद पारा और गिर सकता है। अगले दो दिन में बीकानेर का तापमान पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। न्यूनतम तापमान पांच से छह डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। शीत लहर जैसे हालात में बीकानेर में बन रहे हैं। एक सप्ताह तक शीत लहर का असर रहेगा। इसके बाद तापमान फिर से सामान्य होगा। आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ आएंगे लेकिन बीकानेर में मावठ की उम्मीद बहुत कम है। कई बार मावठ के चलते हल्की रिमझिम बारिश हो जाती है लेकिन इस बार ऐसी संभावना कम है। दिसम्बर के अंतिम दिनों में बारिश हो सकती है। शेष पूरा महीना सामान्य रह सकता है। साल 2022 में था सबसे कम 2.4 डिग्री सेल्सियस बीकानेर में साल 2022 में दिसम्बर महीने में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं 2016 में न्यूनतम पारा 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अभी भी पारा 9 तक ही है, एक दो दिन में पारे का स्तर गिर सकता है। पिछले दस सालों में ऐसा कोई साल नहीं आया, जब दिसम्बर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं गया हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *