शहर के अनंतपुरा थाना इलाके में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पैदल जाते समय अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। ताज मोहम्मद (43) विज्ञान नगर तलाव गांव का रहने वाला था। वो अविवाहित था और अपने भाई के पास रहता था। शव को न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया है। भाई खादिम पठान ने बताया ताज मोहम्मद रोज की तरह अपने रिश्तेदारों व भाई दुकान पर गोबरिया बावड़ी मिस्त्री मार्केट जा रहा था। मिस्त्री मार्केट की तरफ वाले रोड पर अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। जबकि ताज मोहम्मद पैदल-पैदल साइड में चल रहा था। हादसे में उसके सिर पर गम्भीर चोट लगी। पैर भी टूट गए। चोट लगी। 108 एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल लाया गया। सूचना मिलते ही पर मौके आए। अभी यह साफ नहीं हुआ है टक्कर ट्रोले ने मारी या ट्रक ने। पुलिस की टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अनंतपुरा थाना ASI कुंदन यादव ने बताया कि घटना सुबह सात से साढ़े सात बजे के आसपास की है। ताज मोहम्मद गोबरिया बावड़ी स्थित पेट्रोल पंप के पास मिस्त्री मार्केट में पैदल जा रहा था। उसी समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। 108 की मदद से ताज को हॉस्पिटल लाया गया। बड़े भाई ने हॉस्पिटल पहुंचकर शिनाख्त की है। शव को मोर्चरी में शिफ्ट करवाया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


