डीग कांग्रेस के जिला अध्यक्ष का विरोध जारी:कांग्रेसी कार्यकर्ता बोले- कल मीटिंग को सफल नहीं होने देंगे, काले झंडे दिखाकर करेंगे विरोध

डीग कांग्रेस का जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा के बाद से ही कांग्रेस के कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष का विरोध कर रहे हैं। आज डीग जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह से मिले। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं कहा कि कल डीग में कांग्रेस की मीटिंग है। जहां जिले के प्रभारी सहित कई नेता आएंगे। वहां पर डीग कांग्रेस जिला अध्यक्ष का विरोध किया जाएगा। कल की मीटिंग का कार्यकर्ता करेंगे बहिष्कार कुम्हेर ब्लॉक अध्यक्ष लाखन फौजदार निवासी हिंगोली ने बताया कि आज डीग जिले के सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी के विरोध में पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह से मिले। सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी बात रखी। दिल्ली में कांग्रेस की रैली की तैयारियों को लेकर कल डीग जिले में कांग्रेस की मीटिंग है। जिसमें प्रभारी भी मौजूद रहेंगे। डीग जिले के सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता मीटिंग का बहिष्कार करेंगे और मीटिंग में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी का विरोध करेंगे। जिला अध्यक्ष की घोषणा के बाद कार्यकर्ता मायूस डीग जिले के कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी डीग जिले के रहने वाले नहीं हैं। वह दूसरे जिले के रहने वाले हैं। जब से राजीव चौधरी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है तब से डीग जिले के सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता मायूस हैं। इसलिए हमारी एक ही मांग हैं कि राजीव चौधरी को जिला अध्यक्ष के पद से हटाया जाए। डीग जिले के किसी भी कार्यकर्ता को कांग्रेस का जिला अध्यक्ष बनाया जाए। जिससे डीग जिले में कांग्रेस मजबूत बने। कल की मीटिंग में दिखाए जायेंगे काले झंडे ब्लॉक संगठन के महामंत्री पूरन बडेसरा ने बताया कि डीग कांग्रेस में जिला जिला अध्यक्ष ऐसे व्यक्ति को बनाया है उनका न तो, डीग जिले की वोटर लिस्ट में कहीं नाम है न जाने कहां का व्यक्ति डीग जिले का जिला अध्यक्ष बना दिया गया है। हमने कभी राजीव चौधरी को नहीं देखा। कांग्रेसी कार्यकर्ता राजीव चौधरी को डीग जिले घुसने नहीं देंगे। राजीव चौधरी को जिला अध्यक्ष के पद से हटा कर रहेंगे। कल की मीटिंग को सफल नहीं होने देंगे। कल जिला अध्यक्ष को काले झंडे दिखाए जायेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *