मंदसौर जिले की पिपलियामंडी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान लक्ष्मीनारायण मालवीय (32) निवासी बंडपिपलिया, थाना नारायणगढ़ के रूप में हुई है। वह एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में घटना दिनांक से ही फरार था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई एसपी विनोद कुमार मीना के निर्देश पर चलाए जा रहे फरार आरोपियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई। एडिशनल एसपी तेर सिंह बघेल और एसडीओपी मल्हारगढ़ नरेंद्र सोलंकी के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह मंगोलिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह गिरफ्तारी की। राजस्थान में भी दर्ज हैं तस्करी के केस
पुलिस के अनुसार, आरोपी लक्ष्मीनारायण थाना पिपलियामंडी के अपराध क्रमांक 86/25 (धारा 8/18, 29 एनडीपीएस एक्ट) के मामले में वांछित था। जांच में सामने आया कि वह राजस्थान में भी मादक पदार्थ तस्करी के दो अन्य मामलों में वांछित था। एसपी बोले- तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा
एसपी विनोद कुमार मीणा ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त फरार तस्करों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “जिले में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।”


