दूसरे के प्लॉट के फर्जी कागज बनाकर बेच दिया:15 लाख रुपए ठगे,पुलिस ने किया अरेस्ट;पहले से कई मामलों में सजा काट रहा था आरोपी

दूसरे के प्लॉट के फर्जी कागज तैयार कर तीसरे व्यक्ति को प्लॉट बेचकर करीब 15 लाख रुपए ठगने वाले आरोपी रवि जैन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले से पुराने मामले में जेल में था। उसे वारंट पर पुलिस बाहर लेकर आई है। आरोपी पर फर्जीवाड़े के कई अन्य मामले भी चल रहे हैं। सदर थाने के ASI अरुण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रवि जैन पुत्र रमेश जैन निवासी शालीमार को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। रवि जैन ने महमूद खां और राकेश नामक व्यक्तियों को प्लॉट दिखाकर लगभग 15 लाख रुपए धोखाधड़ी से ले लिए। उसने फर्जी दस्तावेज तैयार कर अपना घर शालीमार के प्लॉट खुद का बता कर बेच दिया। जिसका एग्रीमेंट भी करा दिया। जिसके एवज में 15 लाख रुपए ले लिए। खरीददारों के सामने असली मालिक आया तो धोखाधड़ी का पता चला। इसके बाद उसे पुलिस ने अरेस्ट किया है। आरोपी पहले से अलवर जेल में बंद जांच के बीच पुलिस को पता चला कि आरोपी पहले से ही अलवर जेल में बंद है। सदर थाना और अरावली विहार थाना क्षेत्र के अन्य मामलों में सजा काट रहा था। अब पुलिस ने अदालत से प्रोडक्शन वारंट जारी कराकर उसे अरेस्ट किया है। एएसआई अरुण कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर यह भी जांच की जा रही है कि इस धोखाधड़ी में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं। इसी तरह की अन्य वारदातें भी की हैं। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *