भास्कर संवाददाता | पाली अखिल भारतीय क्षत्रिय सरगरा महासभा के केंद्रीय नेतृत्व ने हनुमानराम मारू निवासी नंदवान लूणी को राष्ट्रीय संगठन मंत्री नियुक्त किया। नियुक्ति के बाद नंदवान गांव में बेंडबाजों से समाज बन्धुओं ने स्वागत किया। भलाराम मारू, हनलाल गुडा, ओमप्रकाश सरेचा, रामसा मारू, बाबूलाल सागर गुडा, राष्ट्रीय प्रवक्ता पाबुराम सतलाना सोजत, दीपाराम सहित कई समाजजन मौजूद रहे।


