रीवा में धान खरीदी की तारीख बदलने की खबर भ्रामक:1 दिसंबर से ही जारी है उपार्जन; कलेक्टर बोलीं- केवल सिकमी किसानों का होगा दोबारा सत्यापन

रीवा जिले में समर्थन मूल्य (MSP) पर धान खरीदी की तारीख बदलने संबंधी खबरें पूरी तरह गलत हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि धान खरीदी 1 दिसंबर से तय कार्यक्रम के अनुसार लगातार जारी है। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने उन खबरों का खंडन किया है, जिसमें दावा किया जा रहा था कि उपार्जन 12 दिसंबर से शुरू होगा। कलेक्टर ने कहा कि पंजीकृत किसान स्लॉट बुकिंग के अनुसार निर्धारित केंद्रों पर पहुंचकर अपनी उपज बेच सकते हैं। उपार्जन प्रक्रिया सामान्य रूप से चल रही है। सिर्फ सिकमी और बटाईदारों की होगी जांच
उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी किसानों का दोबारा सत्यापन नहीं किया जाएगा। सत्यापन केवल उन किसानों के लिए होगा, जिन्होंने अपनी भूमि सिकमी या बटाईदार के रूप में पंजीकृत कराई है। इनकी जांच पूरी होने के बाद ही आगे खरीदी की कार्रवाई की जाएगी। बाकी पंजीकृत और सत्यापित किसानों से खरीदी नियमित रूप से जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *