सीएम भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी से मुलाकात:प्रवासी राजस्थानी दिवस मे आने का दिया न्यौता, मंत्रिमण्डल फेरबदल पर भी चर्चा संभव

सीएम भजनलाल शर्मा ने आज नई दिल्ली में संसद भवन में पीएम नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करके उन्हे 10 दिसम्बर को जयपुर में आयोजित प्रवासी राजस्थानी दिवस में आने के लिए आमंत्रित किया। राजस्थान सरकार ने पिछले साल राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट के मौके पर हर साल प्रवासी राजस्थानी दिवस मनाने की घोषणा की थी। इसी के मद्देनजर इस साल पहला प्रवासी राजस्थानी दिवस मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य दुनियाभर में बसे प्रवासी राजस्थानियों को एक साथ लाना और उनके योगदान को सम्मानित करना हैं। बता दे कि पिछले साल राइजिंग राजस्थान समिट का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ही किया था। मंत्रिमण्डल फेरबदल पर भी चर्चा संभव
सीएम भजनलाल शर्मा की पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मंत्रिमण्डल फेरबदल की चर्चाओं ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया है। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच मंत्रिमण्डल फेरबदल को लेकर भी चर्चा हुई है। सीएम भजनलाल शर्मा ने मंत्रिमण्डल में प्रस्तावित बदलाव की जानकारी प्रधानमंत्री मोदी को दी हैं। उनसे मंजूरी मिलने के बाद राजस्थान में भी मंत्रिमण्डल फेरबदल हो सकता हैं। इसके साथ ही सीएम भजनलाल शर्मा ने सरकार के कामकाज की जानकारी भी पीएम मोदी को दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *