कैथवाड़ा पुलिस ने 9 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार:जाजमका गांव से पकड़े, फर्जी प्रोफाइल से करते थे ठगी

डीग जिले की कैथवाड़ा पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये ठग जाजमका गांव के पहाड़ों की तलहटी में बैठकर ठगी को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 9 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। थाना अधिकारी तारा चंद ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ साइबर ठग जाजमका गांव के पहाड़ों में सक्रिय हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और ठगों को चारों तरफ से घेरकर पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी लड़की का प्रोफाइल फोटो लगाकर लोगों को ठगते थे। वे उम्रदराज लोगों को मैसेंजर के जरिए ‘हाय-हेलो’ भेजकर उनका वॉट्सऐप नंबर हासिल करते थे। इसके बाद, आरोपी वीडियो कॉलिंग के माध्यम से फर्जी लड़की की नग्न वीडियो दिखाकर सामने वाले व्यक्ति की आपत्तिजनक वीडियो बना लेते थे। फिर वे इन वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते थे। पीड़ितों को इतना प्रताड़ित किया जाता था कि वे ठगों के बताए अनुसार खातों में लाखों रुपए ट्रांसफर कर देते थे। कैथवाड़ा पुलिस अब सभी गिरफ्तार साइबर ठगों से गहनता से पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *