झाड़-फूंक के बहाने महिला और नाबालिग बेटे से छेड़छाड़:घर बुलाकर दोनों को कमरे में बंद किया, दो भाइयों ने की दो लाख की मांग

अजमेर के नसीराबाद में महिला को पीलिया का झाड़ा देने के बहाने बुलाकर दो भाइयों ने कमरे में बंद किया और उसके साथ अश्लील हरकतें की। पीड़िता की रिपोर्ट पर नसीराबाद सदर थाना ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित महिला खुद पीलिया का झाड़ा देने का काम करती है। 1 दिसंबर की सुबह जसवंतपुरा गांव से उसे फोन आया और पीलिया का इलाज करने के लिए बुलाया गया। वह अपने नाबालिग बेटे के साथ आरोपी के घर पहुंची, जहां आरोपी उसे कमरे में ले गया। कमरे में आरोपी का छोटा भाई भी मौजूद था। पीड़िता का आरोप है कि दोनों भाइयों ने कमरा अंदर से बंद कर लिया और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला के चिल्लाने पर बाहर बैठा उसका बेटा भी शोर मचाने लगा, तो आरोपियों ने उसे भी कमरे में बंद कर लिया। फिर दोनों ने मां-बेटे के सामने अश्लील हरकतें कीं और दो लाख रुपए की मांग की। महिला ने मौका पाकर अपने बड़े बेटे को फोन किया, जिसने तुरंत 112 पर कॉल की। पुलिस का फोन आने के बाद आरोपियों ने उन्हें छोड़ा। नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *