जयपुर में जनता की शिकायतों की अनदेखी परेशानी का कारण बनती जा रही है। शहर के कई इलाकों में स्ट्रीट लाइटें बंद होने से रात में अंधेरा छाया रहता है। लोगों का कहना है कि समस्या का समाधान नहीं हो रहा। शहर की जनता ने कहा- रात में सड़कों पर घना अंधेरा रहता है। ऐसे में महिलाओं, स्कूल के बच्चों और बुजुर्गों को आने-जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरे की वजह से आवारा पशु और सड़क पर मौजूद गड्ढे दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहे हैं। लोग लगातार दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू पर अपनी समस्याएं शेयर कर रहे हैं। वार्ड 76, गोविंद फाटक क्षेत्र में रहने वाले नवीन सैनी ने बताया कि इलाके की स्ट्रीट लाइट लंबे समय से खराब है। रात होते ही सड़कें पूरी तरह अंधेरे में डूब जाती हैं। अंधेरा बढ़ने से गलियों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। जिससे लोग रात होने के बाद घर से निकलने से भी डरने लगे हैं वार्ड 32, शास्त्री नगर की गली नंबर 8 में दोनों तरफ की लाइटें खराब है, स्थानीय निवासी गिरिराज प्रसाद ने बताया कि गली में लगे पोल पर दोनों ओर की लाइटें महीनों से बंद हैं। शाम के बाद गली में पूरी तरह अंधेरा फैल जाता है, जिससे राहगीरों को दिक्कत होती है। शासन – प्रशासन को शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। वार्ड 74, न्यू सांगानेर रोड पर मुख्य सड़क पर लाइट सालों से खराब है। स्थानीय निवासी पवन जगा ने बताया कि मुख्य सड़क की रोड लाइट कई सालों से नहीं जली है। अंधेरा होने पर वाहन चलाना बेहद जोखिम भरा हो जाता है। लाइट बंद रहने से कई बार हल्की दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वार्ड 103, आयुर्वेदिक अस्पताल के पास सर्च लाइट बंद है। स्थानीय निवासी सीताराम शर्मा ने कहा कि इलाके में लगी सर्च लाइट कई दिनों से बंद पड़ी है, जिससे रात को पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब जाता है। मरीजों, महिलाओं और छात्रों को इसमें सबसे ज़्यादा परेशानी हो रही है। जयपुर की जनता ने कहा कि नगर निगम से लेकर जयपुर विकास प्राधिकरण तक कई बार शिकायत कर चुके हैं। लेकिन बदहाल रोड लाइट की समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। जिसका सबसे ज्यादा नुकसान वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को उठाना पड़ता है। अगर प्रशासन ने अभी समय रहते आम जनता की शिकायतों का समाधान नहीं किया। तो इसका खामियाजा किसी बड़े हादसे से भुगतना पड़ सकता है। आप भी कर सकते हैं पोस्ट अब लोग अपनी बात सीधे दैनिक भास्कर ऐप पर रख रहे हैं। दैनिक भास्कर ऐप के ‘सिविक इश्यू’ सेक्शन में गली या मोहल्ले की समस्या लिखकर और फोटो लगाकर पोस्ट की जा सकती है। अगर आपने इस सेक्शन में किसी समस्या को लेकर पोस्ट किया और उसका समाधान हो गया है तो आप पोस्ट कर बता सकते हैं कि आपकी समस्या का समाधान हो। यहां क्लिक करें। जयपुर में सिविक इश्यू से जुड़ी ये 10 खबरें भी पढ़िए….
1.जयपुर में सरकारी नल में आ रहा कीड़े वाला पानी:बिना नंबर की गाड़ी से कचरा उठ रहा, दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर सामने आई समस्याएं 2.जयपुर में कचरा और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट बनी परेशानी:सड़क के बीच पेड़ जान के लिए खतरा, दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू पर आई समस्याएं 3.सीवरेज चोक और टूटी पाइपलाइन से बढ़ी लोगों की परेशानी:जयपुर में दिनभर गंदा पानी फैलने की शिकायतें, दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर सामने आई परेशानी 4. सड़कों पर सीवर के पानी की बदबू से परेशान लोग:जयपुर में पानी, सड़क और निर्माण कार्यों से परेशान लोग, दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर आ रही समस्याएं 5. जयपुर स्मार्ट सिटी में कचरे का संकट:वार्डों में गंदगी से हालात बदतर, बार-बार शिकायतों पर भी नहीं हो रही कार्रवाई 6. कचरे के ढेर से बीमारी फैलने की संभावना:ट्रांसफॉर्मर के पास सुरक्षा जाली तक नहीं,सड़क पर बिखरा सामान; विभाग बने लापरवाह 7. जयपुर शहर में लगता जाम, ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी:अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और रॉन्ग साइड में दौड़ती गाड़ियां; वार्डों में हालात बदतर 8.जयपुर में सीवर से डूबी सड़कें:मालवीय नगर से कालवाड़ रोड तक हालात बेहाल, वार्डों में जलभराव-टूटी सड़कें; शिकायतों के बावजूद प्रशासन मौन 9. नगर निगम की लापरवाही से जयपुर की जनता परेशान:दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर सीवरेज, सफाई, आवारा पशुओं की समस्या आ रही सामने 10. जयपुर में गंदे पानी की बदबू से परेशान हुए लोग:डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ रहा, दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर हो रहा समाधान


