विधानसभा भवन में हुई कैबिनेट बैठक:नगरीय क्षेत्र अधोसंरचनात्मक योजना में 500 करोड़ रुपए अतिरिक्त स्वीकृत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को विधानसभा के समिति कक्ष में मंत्रि-परिषद की बैठक हुई। बैठक में नगरीय निकायों के विकास कार्यों के लिए योजना को 2026-27 तक निरंतर जारी रखने और अतिरिक्त 500 करोड़ रुपए स्वीकृत करने की मंजूरी दी गई। वर्तमान में प्रदेश में इस योजना के तहत 1,062 परियोजनाएं, कुल 1,070 करोड़ रुपए की स्वीकृत राशि के साथ चल रही हैं। 325 परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। 407 परियोजनाओं पर काम हो रहा हैं। बाकी 330 परियोजनाएं DPR स्वीकृति/निविदा प्रक्रिया में हैं। इस योजना के तहत नगरीय क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था, सफाई, स्ट्रीट लाइट, मार्ग निर्माण, नाली निर्माण, श्मशान घाट, सामुदायिक भवन, रैन बसेरा और खेल मैदान विकास जैसे अधोसंरचनात्मक विकास कार्य किए जाते हैं। मध्यप्रदेश ग्रामीण संपर्कता बाह्य वित पोषित योजना बाकी अधूरे कामों को पूरा करने के लिए पूर्व में स्वीकृत 12 करोड़ 32 लाख रुपए के अतिरिक्त 9 करोड़ 45 लाख रुपए खर्च करने की अनुमति दी गई। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा 2022 में परिवहन उप निरीक्षक के पद के लिए चयनित 29 उम्मीदवारों में से 25 उम्मीदवारों को नियुक्ति प्रदान करने का निर्णय लिया गया। नियुक्ति की शर्तें यह रहेगी सीएम ने टीम को दी बधाई बैठक से पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने संबोधन में रायपुर (छत्तीसगढ़) में हुई पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कॉन्फ्रेंस में प्रदेश के मल्हारगढ़ थाने को देश के श्रेष्ठतम पुलिस थानों की रैंकिंग में नवी रैंक मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा कि अपराध के ग्राफ आपराधिक प्रकरणों को सुलझाने की अवधि स्वच्छता अधिकारियों कर्मचारियों का व्यवहार जैसे 70 मापदंडों के परीक्षण के आधार पर प्राप्त यह रैंक प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री यादव ने 44 वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में राज्यों की श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मध्य प्रदेश के मंडप को रजत पदक प्राप्त होने की भी बधाई दी। एक भारत श्रेष्ठ भारत की थीम पर आयोजित मेले में मध्य प्रदेश के मंडप को ग्वालियर किले की थीम पर विकसित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *