नागौर में शीतलहर, तापमान भी गिरा:इस बार ज्यादा दिनों तक रहेगा सर्दी का असर, ठंडी हवाओं से गिरेगा तापमान

जिले के मौसम में हर दिन बदलाव देखा जा रहा है। कल जहां दिनभर धूप खिली रही तो शाम को भी सर्दी का असर थोड़ा कम नजर आ रहा था। लेकिन आज फिर तड़के ठंडी हवाओं की दस्तक के साथ मौसम में बदलाव देखा गया। नागौर की सुबह आज ठिठुरन भरी रही। सर्द हवाओं से जनजीवन प्रभावित अल सुबह तेज हवाओं से जनजीवन प्रभावित रहा हालांकि मौसम विभाग के अनुसार आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री का अनुमान था लेकिन सर्द हवाओं की वजह से तड़के पारा तकरीबन 5 डिग्री के आसपास रहा। शीतलहर की चेतावनी कल शाम को ही मौसम विभाग द्वारा जारी कर दी गई थी। शीतलहर की वजह से अल सुबह बाइक पर निकलने वाले कामकाजी लोगों के लिए दिन की शुरुआत मशक्कत भरी रही। लोग गर्म कपड़ों से लिपटे नज़र आये। वहीं रोजमर्रा जल्दी घर से निकलने वालों के लिए भी परेशानी भरा रहा। मौसम विभाग ने बारिश और शीतलहर की पुरे प्रदेश में के लिए चेतावनी जारी की है। ​​​​​​मौसम विभाग का अलर्ट मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए और ज्यादा कड़ाके की ठंड का अलर्ट पहले ही जारी किया हुआ है। वहीं इस बार सर्दी का मौसम औसत से ज्यादा लम्बे समय तक रहने की भी सम्भावना जताई जा रही है। पहाड़ी इलाकों से आने वाली सर्द हवाओं का असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई देगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *