सवाई माधोपुर में इस सीजन में पड़ेगी तेज सर्दी:जनवरी और फरवरी महीने में चलेगी शीतलहर, बारिश की भी संभावना

सवाई माधोपुर में मंगलवार सुबह लोगों को तेज सर्दी महसूस हुई। इस दौरान यहां ओस भी जमी हुई दिखाई दी। वहीं हल्की धुंध और कोहरा भी छाया रहा। सवाई माधोपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सवाई माधोपुर में रविवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह शनिवार को सवाई माधोपुर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने जारी किया तेज सर्दी का पूर्वानुमान सवाई माधोपुर में इस बार दिसंबर, जनवरी और फरवरी में कड़ाके की सर्दी पड़ने का अनुमान है। इस दौरान शीतलहर के दिन भी सामान्य से ज्यादा रहेंगे और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि इस दौरान मावठ (बारिश) थोड़ी कम होने की संभावना है, जिसके कारण दिन का तापमान औसत के आसपास रहने का अनुमान है। उत्तरी राजस्थान के साथ पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के हिस्सों में तेज सर्दी का असर देखने को मिलेगा, जबकि पश्चिमी राजस्थान के हिस्सों में सर्दी सामान्य रहने का अनुमान है। इसका असर सवाई माधोपुर पर भी दिखाई देगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *